फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगो को बैसाखी, कैलीपर्स, जूते कृत्रिम जयपुरी पैर प्रदान किए

विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्यांगों को बैसाखी प्रदान किए
विज्ञापन

शामली। कात्यायनी देवी ट्रस्ट धर्मार्थ की ओर से दिव्यांगों के वाहनों को अंबाला कैंट के लिए शामली नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविद संगल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। दिव्यांगों को बैसाखी, कैलीपर्स, जूते कृत्रिम जयपुरी पैर प्रदान किए गए। 24 फरवरी को टंकी रोड माता वैष्णो देवी मंदिर में श्री कात्यायनी देवी ट्रस्ट धर्मार्थ की ओर से दिव्यांगों को आयोजित निशुल्क कैंप में 15 चयन किया गया था। समिति के अध्यक्ष आशीष संगल ने बताया कि जरूरत मंदो को ट्राई साइकिल व ब्हील चेयर भी शीघ्र वितरित की जाएगी। इस मौके पर रोबिन गर्ग, अमरीश संगल मौजूद रहे।
विज्ञापन

रावत समाज का सम्मेलन
शामली। होली चाइल्ड स्कूल बनत में रावत समाज का एक सम्मेलन आयोजित किया गया। समाज को एकजुट करने का आह्वान किया। सोमवार को रावत समाज के सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष कपिल रावत ने समाज को एक जुट होने व भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। रावत समाज की भलाई के लिए कार्य करने को कहा। राजस्थान से कुंदन सिंह रावत, रावत सेन के संस्थापक महेंद्र सिंह रावत, प्रदेश प्रभारी हरिचंद, अजय रावत मुजफ्फरनगर, सुमित रावत लखनऊ, विपिन रावत शामली, ओमपाल रावत, संजय रावत, कुंवर सिंह रावत रुड़की, राजकमल रावत राजस्थान, राजकिशोर रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें