शामली। ऋषिकुल विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल में नेत्र और दंत परीक्षण शिविर में 300 बच्चों का परीक्षण किया गया। शामली नगरपालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन ने कहा कि छात्र-छात्राएं स्वास्थ्य, स्वच्छता के प्रति जागरूक हों।
शनिवार को शहर के मोहल्ला खत्रियान में ऋषिकुल विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल में शिविर का शुभारंभ शामली नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने किया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं स्वच्छता के प्रति ध्यान दें। स्वच्छता से ही वह स्वास्थ रह सकते है। डॉक्टर वासित अली ने नेत्र और दंत परीक्षण डॉक्टर अभिषेक शर्मा की टीम ने किया। 300 छात्र-छात्राओं का आंखों और दांतों की जांच की गई। प्रधानाचार्या ज्योत्सना शर्मा ने आभार प्रकट किया। मौके पर सुरेशचंद शर्मा, वीणा अग्रवाल, पिंकी संगल, नेहा गोयल, विमलेश जिंदल, अरुण अत्री का विशेष सहयोग रहा।