फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों से रूबरू हुए एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। एसपी अजय कुमार रविवार को कस्बे के व्यापारियों से रूबरू हुए। उन्होंने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

लाला नरसिंह दास सरस्वती विद्या मंदिर में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे शामली एसपी अजय कुमार से कस्बे के व्यापारी मिले और अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास ने कहा कि हरियाणा पुलिस किसी भी चोर को पकड़कर कैराना के व्यापारियों का उत्पीड़न करती है। व्यापारी विपुल जैन ने बताया कि नगर में अतिक्रमण पर प्रशासन का जो एकदम डंडा चलता है, वह बगैर नोटिस के नहीं होना चाहिए। उन्होंने अपराध पर अंकुश लगाने के लिए कस्बे में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था कराने की मांग की। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार नागर ने कहा कि क्षेत्र में अपराधियों को नहीं रहने दिया जाएगा। एसपी ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए सुरक्षा का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने एसपी अजय कुमार और कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार नागर को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। संचालन सभासद शगुन मित्तल ने किया। मौके पर व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष अनिल गुप्ता, युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष वरुण सिंघल, महामंत्री रोशनलाल, शिव नारायण, अय्यूब मंसूरी आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें