शामली। डीएम अखिलेश सिंह ने बताया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त, भारत के निर्देशानुसार लोगों को मतदान के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को मनाया जाएगा। पूर्वाह्न 11.00 बजे सभी कार्यालय और संस्थानों में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर शपथ दिलाए जाने और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिले के समस्त अधिकारीगण अपने कार्यालय में मतदाता दिवस पर शपथ दिलाई जाएगी।
20 को महिला जनसुनवाई दिवस
शामली। जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रसून राय ने बताया कि जिले में महिला उत्पीड़न की रोकथाम व पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने हेतु 20 दिसंबर को पूर्वान्ह 11 बजे कलक्ट्रेट सभागार में शामली में महिला जनसुनवाई दिवस आयोजित किया गया।