फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलाव न जलने पर सफाई लिपिक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्य के प्रति लापरवाही मिलने पर लिपिक निलंबित
विज्ञापन

कांधला। एसडीएम कैराना और तहसीलदार के निरीक्षण के दौरान कस्बे में अलाव नहीं जलाने सहित कस्बे में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिली थी। एसडीएम के आदेश पर चेयरमैन ने लिपिक को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

एसडीएम कैराना डाक्टर अमित पाल शर्मा को शिकायत मिली थी कि कस्बे में पालिका प्रशासन के द्वारा अलाव नहीं जलाए जा रहे हैं। लोगों ने कस्बे में गंदगी के अंबार लगे होने की भी शिकायत की थी। 13 दिसंबर को एसडीएम डाक्टर अमित पाल शर्मा ने तहसीलदार रणवीर सिंह के साथ कस्बे में पहुंचकर कस्बे का निरीक्षण किया था। दोनों अधिकारियों को कस्बे में अलाव जलते हुए नहीं मिले थे। निरीक्षण के दौरान कस्बे के मोहल्ला गुजरान सहित कई मोहल्ले में गंदगी के अंबार मिले थे। अधिकारियों ने पालिका पहुंचकर लकड़ी स्टोर की जांच की थी। अधिकारियों को मौके पर लकड़ी स्टोर की चाबी नहीं मिली थी। अधिकारियों ने लकड़ी स्टोर का ताला तुड़वाकर देखा तो वहां लकड़ी मौजूद नहीं थी। अधिकारियों को सफाई-कर लिपिक अमरीश कुमार भी मौके पर नहीं मिले। इस मामले में एसडीएम डॉक्टर अमित पाल शर्मा ने लिपिक को निलंबित करने के आदेश दिए थे। एसडीएम ने बताया कि सोमवार को लिपिक को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें