फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पहुंची झिंझाना की महिलाएं, मांगी आवास को पूरा करने के लिए धनराशि

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। झिंझाना की महिलाओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को प्रार्थना पत्र देकर प्रधानमंत्री आवास विकास योजना के तहत आवास योजना की दूूूूसरी किश्त जारी कराने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को झिंझाना क्षेत्र की महिलाओं ने कलक्ट्रेट मेेेें पहुंचकर डीएम अखिलेश सिंह को अपनी समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा। बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में उनके आवास स्वीकृत करके प्रथम किश्त की धनराशि जारी की गई थी। आवास योजना में प्रथम किश्त समाप्त होने के बाद में उनके आवास अधूरा पडे़ हुुए हैं। जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने योजना के तहत आवासों के निर्माण कराने के लिए धनराशि की दूसरी किश्त जारी किए जाने की मांग की है। मौके पर सविता, बाला, अमरेश, कविता, गीता, अनीता, कुसुम, शहनाज, गीत, बिमला, रेखा आदि मौजूद रहीं।

महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
शामली। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के आह्वान पर महिलाओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन देकर बाल विकास परियोजना अधिकारी पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा उनका शोषण उत्पीड़न कर रहे हैं। जिससे उनके अधिकारों का हनन हो रहा है। चेकिंग के नाम पर महिलाओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। मामले की जांच कराकर बाल विकास परियोजना अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की माग की है। डीएम को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई करने में सुषमा पंवार, आशा देवी, मुनेशवती, रीतु, सविता, कुसुमलता, सीमा, रूबी, गीता देवी, बबीता, ललिता, संगीता, सुदेश शर्मा, बबली रानी, सरोज आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


तालाब के पट्टे पर हो रही खेती
शामली। थानाभवन क्षेत्र के गांव मस्तगढ़ निवासी धर्म सिंह ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही कुछ लोगों पर मत्स्यपालन के लिए आवंटन भूमि पर खेती करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि गांव के सतेंद्र के नाम से एक तालाब मत्स्यपालन के लिए आवंटन हुआ था, मगर वह जो सतेंद्र मछली पालन न करके खेती की जा रही है। जिसकी शिकायत कई बार आला अधिकारियों को की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नही हो सकी। पीड़ित ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें