फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद आज, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। केंद्र सरकार द्वारा रिटेल व्यापार पर विदेशी बड़ी कंपनियों की विदेशी निवेश करने और एफडीआई की स्वीकृति दिए जाने के विरोध में जिले के व्यापारियों और दवा व्यापारियों के प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुभाष चौक पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक हुई। मंडल प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने कहा कि केंद्र सरकार ने रिटेल व्यापार पर विदेशी बड़ी कंपनियों को विदेशी पूंजी निवेश करने की अनुमति दे दी है। अब देश में रिटेल व्यापार में बड़ी-बड़ी विदेशी कंपनियों का कब्जा हो जाएगा। 40 करोड़ कर्मचारी बर्बाद हो जाएंगे। रिटेल व्यापार बचाने के लिए एफडीआई समाप्त करने व जीएसटी का सरलीकरण करने के लिए कैट व पश्चिमी उत्तरप्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल भारत बंद को अपना समर्थन कर रही है। शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे सभी व्यापारी सुभाष चौक पर इकट्ठे होंगे। प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन डीएम व एसडीएम शामली को दिया जाएगा। ज्ञापन में एफडीआई को समाप्त करने की माग की जाएगी। बैठक में नरेंद्र अग्रवाल, मनोज मित्तल, भूषण जिंदल, राजीव जैन, नीरज सिंघल, रमेश जैन, रजत जैन, राजकुमार, संजय गर्ग आदि मौजूद रह्रे।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण
- प. उप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल का बंद को समर्थन
- व्यापारियों ने बैठक कर एफडीआई समाप्त करने की मांग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें