डाक कांवड़ियों को देखने के लिए उमड़ी भीड़
शामली। डाक कांवड़ियों के सैलाब से पूरे दिन जाम शामली में जाम लगा रहा। डाक कांवड़ियों को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पडी। खेड़ी बैैरागी शिव मंदिर, बनत पेट्रोल पंप शहर के एसटी तिराहा, शिवचौक, हनुमान धाम, कैराना रोड गुलजारी वाला शिव मंदिर, जे जे फार्म, औद्योगिक क्षेत्र, पीयूष आश्रम, कैराना यमुना पुल तक श्रद्धालुओं की भीड़ से समूचा कांवड़ मार्ग जाम से जूझता रहा। कांवड़ मार्ग पर एडीएम वित्त एव राजस्व केबी सिंह,एएसपी श्लोक कुमार सीओ सिटी ने शहर के कांवड़ शिविरों का निरीक्षण किया।
शिवरात्रि से एक दिन पूर्व एसटी तिराहे पर रजवाड़ा फार्म हाउस में श्री सर्व मंगला शिव शक्ति सेवा समिति की ओर से पांच दिवसीय विशाल कांवड़ सेवा शिविर का समापन संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र संगल व उसकी पत्नी प्रभा संगल मुख्य यजमान को सहदेव शास्त्री द्वारा हवन- पूजन कराकर शिविर का विधि विधान से संपन्न कराया गया। इस मौके पर संस्था के महासचिव सुशील मित्तल, रामवतार संगल, नरेश कुमार, कमल गोयल, विनोद कुमार, अरुण मित्तल, राजेद्र गर्ग, रामनाथ सैनी आदि लोग मौजूद रहे। कांवड़ मार्ग पर मुंह से आग निकालकर करतब दिखाए गए। शिव -पार्वती व शिव ज्योर्तिलिंग की सुंदर- सुंदर सजी झांकियां गुजरती रही। कांवड़ मार्ग पर बोल बम बम के साथ साथ जय श्रीराम राम व बम बम के जयघोष गूंजता रहा।