नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी का तबादला रुकवाने की मांग को लेकर कस्बे के सभासदों और भाजपा नेताओं ने धरना दिया। बाद में गन्ना राज्य मंत्री के आश्वासन मिलने पर धरना समाप्त किया गया।
शनिवार शाम को सभासद नीरज अग्रवाल उर्फ पाटी के प्रतिष्ठान पर आयोजित बैठक में धरने का निर्णय लिया गया था। रविवार को चौक बाजार में सभासदों और भाजपा नेताओं ने धरना दिया। कहा कि नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी का कस्बे से किसी कीमत पर तबादला नहीं होने दिया जाएगा। उनके द्वारा सरकार और कस्बे के हितों के निर्णय लिए गए। उन्होंने कई भूमि से अवैध कब्जे हटवाकर सरकार का फायदा किया है और आम आदमी के काम की सुनवाई कर रहे है। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में भाजपा नेताओं की ही सुनवाई नहीं हो रही है जिससे कार्यकर्ता आहत है। धरना देने वाले कार्यकर्ताओं ने कहा की थानाभवन में अधिशासी अधिकारी द्वारा प्रदर्शनकारियों की गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा से फोन पर वार्ता हुई। जिसमें कार्यकर्ताओं को शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। मौके पर सभासद बॉबी अरोड़ा, विनोद सैनी, ऋषिपाल सैनी, सभासद के पति अंकुर सैनी, बब्बू कांबोज, पूर्व सभासद रामस्वरूप वाल्मीकि, भाजपा मंडल महामंत्री महेश गोयल, सुरेंद्र ठाकुर, उमेश सैनी, सभासद पति रविंद्र उर्फ टीटू, बजंरग दल से बिन्नी राणा, शालू राणा, शोभित राणा, भाजपा नेता अजय सिंघल, पवन गौतम, नरेंद्र सैनी, वेदपाल सैनी, सन्नी सैन, सुरेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।