फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ ने पकड़े रेत से लदे डंफरों को ले भागे आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेत से लदे पकड़े डंपरों को ले भागे आरोपी
विज्ञापन

झिंझाना। यमुना नदी से खनन करके रेत लादकर ले जाए जा रहे ओवरलोड दो डंपरों को सीओ कैराना ने सोमवार रात में ऊन-चौसाना मार्ग पर पकड़ लिया। आरोपी चालक मौके से फरार हो गए, लेकिन बाद में जब सीओ चले गए तो आरोपी दोनों डंफरों को लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

क्षेत्र में यमुना नदी से अवैध रूप से रेत खनन की शिकायतें पूर्व में भी पहुंचती रही हैं। रात में रेत खनन का खेल चलता है। ट्रैक्टर ट्राली और डंपरों से ओवरलोड लादकर रेत ढोया जाता है। इसी के चलते सोमवार रात सीओ कैराना राजेश कुमार तिवारी ने ओवरलोडिंग करने वालों के खिलाफ चेकिंग कराई, तो ऊन- चौसाना मार्ग पर रेत से लदे दो डंपरों को सड़क किनारे छोड़कर चालक फरार हो गए। इसके बाद सीओ ने ऊन चौकी से दो कांस्टेबल की ड्यूटी उक्त डंपरों की निगरानी में लगाई थी। सीओ के वहां से जाने के बाद दोनो डंपर चालक दोबारा से वहां पहुंचे और दोनों डंपर लेकर फरार हो गए। सीओ राजेश तिवारी का कहना है कि डंपरों के रजिस्ट्रेशन नंबर नोट कर लिए गए हैं। नंबरों के आधार पर डंपर मालिकों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें