फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी घोटाले को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएनबी घोटाले के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन
विज्ञापन

शामली। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में पीएनबी घोटाले के आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया।
विज्ञापन

मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में पहुंचे। नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया, जिसके बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार की अदूरदर्शी नीतियों के कारण देश के बैंकिंग इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला हुआ है। यह महाघोटला करने वाले लोग बैंकों में जमा आम जनता का धन लूट रहे हैं, लेकिन भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार मूकदर्शक बनी है। उन्होने घोटाले के आरोपी नीरव मोदी और उसमें संलिप्त दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान जेके जैन एडवोकेट, बाबू खान, राजपाल सिंह, रामकुमार शर्मा, सुरेशपाल सैनी, विक्रम सिंह ठाकुर, राजेश कश्यप, लाखन सिंह, बबलू, नरेंद्र शर्मा, नासिर चौधरी, रोहित कुमार, मेहराज खान, रामकिशोर पारचा, सुल्तान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें