उत्तर प्रदेश दिवस के रूप में मनाया जाएगा आज का दिन
शामली।
25 जनवरी को उत्त रप्रदेश दिवस के रूप में मनाने का निर्णय शासन द्वारा लिया गया है। इसके चलते शनिवार रात तक यूपी दिवस मनाने की तैयारी जोरों से कलक्ट्रेट में चलती रही। आज डीएम की अध्यक्षता में कार्यक्रम का धूमधाम से आयोजन किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर कलक्ट्रेट में गौरवशाली इतिहास एवं स्वर्णिम भविष्य पर प्रबुद्धजनों की गोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और अब तक लिए गए जनता के हित में फैसलों की जानकारी दिए जाने का निर्णय लिया गया, ताकि जनता जागरूक रहे। कार्यक्रम में सरकार की महत्वपूर्ण योजना वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट जो जिले के विशिष्ट उत्पाद को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने एवं रोजगार दिए जाने के लिए लागू की गई है की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। उत्तरप्रदेश दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में सांस्कृतिक और देशभक्ति के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए लोक निर्माण विभाग को नोडल बनाया गया है। शनिवार देर रात तक कार्यक्रम की तैयारी की जा रही थी।