पैसेंजर ट्रेन की पॉवर फेल
शामली। सहारनपुर से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन की हिंड के पास पावर फेल होने से दो घंटो तक यात्री परेशान रहे। दो घंटे बाद तकनीकी मरम्मत के बाद पैैैसेंजर ट्रेन को दिल्ली की ओर रवाना किया गया।
सहारनपुर से शामली होकर दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय सुबह 8.30 बजे है। शनिवार को सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की सुबह आठ बजे हिंड रेलवे स्टेशन पर उसकी पावर फेल हो गई। पावर फेल होने की जानकारी शामली-दिल्ली, सहारनपुर दी गई। बाद में पैसेंजर ट्रेन में आई तकनीकी मरम्मत के बाद हिंड में दो घंटे तक खड़ी होने से यात्री परेशान रहे। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में गड़बड़ी को ठीक कराकर हिंड से ट्रेन को शामली के लिए रवाना किया गया। शामली से निर्धारित समय से दो घंटे बाद दिल्ली के लिए रवाना किया गया। शामली रेलवे स्टेशन अधीक्षक सुधीर शर्मा ने बताया कि पेेसेंजर ट्रेन में तकनी कि खराबी आई थी। ट्रेन को तकनीकि खराबी को ठीक करने के दो बाद घंटे के बाद शामली से दिल्ली के रवाना किया गया था।