फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलेगी नए थाने और एसपी ऑफिस की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी आफिस और नए थाने की मिलेगी सौगात
विज्ञापन

शामली। जिले की पुलिस के लिए नववर्ष 2018 कई नई सौगात लेकर आने वाला है। किराये के भवन में चल रहे पुलिस अधीक्षक कार्यालय को अपना कार्यालय मिल सकता है, तो थाना चौसाना और महिला थाने को भी मंजूरी मिलने की उम्मीद है। साथ ही सिपाही और दरोगा की भर्ती पूरी होने पर पुलिसकर्मियों की संख्या में भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
शामली पुलिस अधीक्षक कार्यालय अभी मोहल्ला रेलपार में नगर पालिका परिषद शामली के वरदान बारातघर में चल रहा है। वहां पर पुलिस अधीक्षक के अलावा अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ झिंझाना का भी कार्यालय है। वहीं, पुलिस लाइन भी भैंसवाल रोड स्थित नवीन मंडी परिसर में चल रही है। शामली जिला 2011 में बनने के बाद पुलिस कार्यालय बनने की कवायद चल रही थी। जिला प्रशासन ने पुलिस लाइन और पुलिस आफिस के लिए भैंसवाल रोड पर गांव रामगढ़ के पास जमीन का आवंटन किया, जिसके बाद शासन से धनराशि प्राप्त होने पर निर्माण कार्य भी तेजी से प्रारंभ हुआ। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजयपाल शर्मा का कहना है कि पुलिस आफिस का निर्माण 70 प्रतिशत तक हो चुका है। उम्मीद है कि साल 2018 में निर्माण पूर्ण हो जाएगा और पुलिस आफिस का संचालन नए भवन में प्रारंभ हो जाएगा। वहीं, जिले में चौसाना, ऊन, कोतवाली शामली देहात तथा महिला थाने का प्रस्ताव भी शासन को भेजा गया है। इनमें से चौसाना थाना और महिला थाने को इसी साल मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा उपनिरीक्षकों की परीक्षा संपन्न होने तथा सिपाहियों की नई भर्ती से जिले को पुलिसकर्मियों की नई तैनाती मिलने से संख्या में भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता का मिलेगा पूरा सहयोग
अपराध पर अंकुश लगाने में जिस तरह का सहयोग 2017 में जनता का मिला, वैसा ही 2018 में मिलेगा। नए साल में पुलिस और बेहतर कार्य करेगी तथा आम जन को सुरक्षित माहौल दिलाया जाएगा। --- डाक्टर अजयपाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें