फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

बाबू जवान सिंह इंटर कॉलेज खंद्रावली में हील फाउंडेशन की ओर से स्वास्थ्य एवं शिक्षा जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें छात्रों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए नशा न करने और न दूसरों को करने देने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

शुभारंभ प्रधानाचार्य हीरा सिंह ने किया। कार्यक्रम में आए किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ से आए कैंसर विशेषज्ञ डॉ. सुधीर सिंह ने सभी विद्यार्थियों को स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न जानकारी दी। बताया कि स्वास्थ्य का मतलब केवल बीमारी से मुक्ति नहीं अपितु मानसिक व सामाजिक स्वस्थता स्वास्थ्य का अभिन्न अंग है। उसी प्रकार शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी पाना नहीं होना चाहिए, बल्कि अर्जित शिक्षा राष्ट्र निर्माण का हिस्सा बने, इसी उद्देश्य से पढ़ाई करनी चाहिए। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को जीव विज्ञान के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम का समापन कॉलेज अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें