फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूलर तथा नालियों में पाया गया लार्वा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को ड्राई-डे मनाया। इस दौरान विभाग की ओर से कमला मार्केट, पालिका मार्केट, कृष्णा नगर में अभियान चलाकर घरों तथा गलियों में छिड़काव किया गया।
विज्ञापन

रविवार को जिला मलेरिया अधिकारी के नेेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम हनुमान मार्केट, पालिका बाजार, कृष्णा नगर में पहुंची। टीम ने घर-घर जाकर लोगों से बात की और बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि समय-समय पर गंदगी की सफाई करते और घर में कही भी पानी जमा नहीं होने दें। टीम को चेकिंग के दौरान कई जगह लार्वा मिला। इस दौरान पवन कुमार निवासी हनुमान मार्केट, सुमित पालिका मार्केट, रजत कृष्णानगर, सूरजवीर, जयप्रकाश कमला कॉलोनी के कूलर में लार्वा मिला। स्वास्थ्य विभाग ने लार्वा को वहां से साफ कराते हुए छिड़काव कराया। इस दौरान सभी को स्वास्थ्य विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया। जिला मलेरिया अधिकारी डा. विनय , कृष्णकुमार एचएस, राजीव कुमार शर्मा एचएस, अवधेश वाडेकर, सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें