कस्बे के मोहल्ला खैल में सफाई यूनियन पालिका संघ के अध्यक्ष के आवास पर मुस्लिम समाज के लोगों की बैठक हुई। जिसमें सेना के खिलाफ विवादित ब्यान देने वाले पूर्व केबिनेट मंत्री आजम खां को अराजक तत्वों से मिले हुए बताया।
रविवार को पालिका के सफाई यूनियन संघ के अध्यक्ष अजमल बेग के आवास पर हुई बैठक में सादिन अंसारी ने आजम खां द्वारा सेना के जवानों पर की गई टिप्पणी पर रोष जताया। कहा कि उन्होंने ऐसा करके अपने घटिया मानसिकता का परिचय दिया है। आज देश की सेना की वजह से ही हम लोग सुरक्षित है। प्रदेश सरकार से मांग की कि आजम खां के द्वारा सेना के प्रति ऐसा ब्यान दिए जाने पर उन पर कठोर कार्रवाई की जाए। मौके पर हाफिज कासिम, मास्टर तैय्यब, साजिद मलिक, बाबू बेग, गुलजार, हारून, सुलेमान, भूरा पूर्व सभासद, नईम खां, जावेद, नाजिम, अयूब, इंतजार, फारूख, नवाब, ताहिर, शहजाद, आदि लोग मौजूद रहे।