फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 6404 लोगों को लगे कोरोनारोधी टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 6404 लोगों को लगे कोरोनारोधी टीके
विज्ञापन

शामली। जिले में 48 बूथों पर कोरोनारोधी टीके लगाए गए। 8300 के लक्ष्य के सापेक्ष 6404 लोगों को टीके लगे हैं।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि बृहस्पतिवार को 18 से 44 साल के लोगों को 33 बूथों पर टीकाकरण किया गया। 5600 के लक्ष्य के सापेक्ष 5022 लोगों को टीके लगे हैं। 4709 लोगों को पहली डोज व 313 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा है। 89.68 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। वैक्सीन की 500 वॉयल खर्च हुई। 45 प्लस क लोगों को 15 बूथों पर टीकाकरण हुआ। 2700 के लक्ष्य के सापेक्ष 1382 लोगों केे टीके लगे। 1011 को पहली डोज व 371 को दूसरी डोज के टीके लगाए गए। 51.19 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। वैक्सीन की 137 वॉयल खर्च हुई। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 6404 लोगों को टीके लगे हैं।
विज्ञापन

तीन दिन से नहीं मिला कोरोना का नया केस
शामली। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि बृहस्पतिवार को कोरोना का नया केस नहीं मिला है। प्राप्त सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। कोरोना का एक मरीज स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या तीन रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें