शामली। यूनिवर्सिटी द्वारा जारी की गई यूजी की तीसरी व पीजी की दूसरी मेरिट से कालेजों मेें दूसरे दिन दाखिलों के लिए कुछ भीड़ बढ़ी। जिसमें यूनिवर्सिटी ने मेरिट से दाखिले के लिए एक दिन और बढ़ाकर 10 सितंबर कर दिया है । जिसमें दूसरे दिन दो कालेजों में यूजी, पीजी में 63 दाखिले हुए हैं।
शुक्रवार कालेजों में यूजी बीकॉम की तीसरी मेरिट व पीजी में एमए और एमएससी में दाखिलों के लिए दूसरे दिन कुछ भीड़ नजर आई। वहीं पहले दिन कालेजों में मेरिट की गड़बड़ी के कारण दोपहर बाद ही कुल 9 दाखिले हो पाए थे। जिसमें यूनिवर्सिटी ने दूसरी व तीसरी मेरिट से दाखिले के लिए सिर्फ दो दिन ही दिए गए थे, लेकिन शुक्रवार को एक दिन बढ़ाकर शनिवार तक कर दिया । वहीं आरके कालेज के प्राचार्य कृष्णपाल देशवाल ने बताया कि दूसरे दिन कालेज में बीकॉम में 1 दाखिला हुआ है।
वहीं पीजी में बॉटनी मेें 4, केमिस्ट्री में 6, फिजिक्स में 6, एग्रोनॉमी में 5 व हॉर्टीकल्चर में केवल 2 ही दाखिले हुए हैं।
वीवी पीजी कालेज की प्राचार्य ने बताया कि दूसरे दिन बीकॉम में कोई दाखिला नहीं हुआ है। एमए हिंदी में 7, अर्थशास्त्र में 1, गणित में 20, राजनीति विज्ञान में 2 और अंग्रेजी में 9 दाखिले हुए हैं। जिसमें वीवी कालेज में बीकॉम में अभी भी 130 सीटें बची हुई हैं, जबकि आरके पीजी में बीकॉम में 87 सीटें बची हुई हैं।
वीवी कालेज में यूजी और पीजी की स्थिति
विषय संख्या खाली सीटें
बीकॉम 0 130
हिंदी 07 18
अर्थशास्त्र 01 30
गणित 20 18
राजनीति 02 54
अंग्रेजी 09 39
आरके पीजी में यूजी और पीजी की स्थिति
बीकॉम 01 87
बॉटनी 04 17
केमिस्ट्री 06 17
फिजिक्स 06 16
एग्रोनॉमी 05 15
हॉटीकल्चर 02 21