फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: स्नातक में 61.95 , शिक्षक सीट पर 78.80 प्रतिशत मतदान

Sat, 24 Oct 2026 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
वीवी इंटर कॉलेज में मतदान के लिए लाइन में खड़े मतदाता। संवाद
विज्ञापन
शामली। मेरठ-सहारनपुर खंड विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ। शाम चार बजे तक जिले में स्नातक सीट पर 61.95 प्रतिशत और शिक्षक सीट पर 78.80 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए 300 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहे। जिले को तीन जोन और पांच सेक्टरों में बांटा गया था।
विज्ञापन

शामली के वीवी इंटर कॉलेज, थानाभवन के किसान इंटर कॉलेज, विकासखंड ऊन, विकासखंड कैराना और कांधला नगर पालिका में मतदान केंद्र बनाए गए थे। शिक्षक सीट के लिए छह और स्नातक सीट के लिए 16 बूथों पर मतदान हुआ। सुबह 10 बजे तक स्नातक में 13.24 और शिक्षक में 20.63 प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर 12 बजे तक यह आंकड़ा क्रमशः 33.36 और 48.24 प्रतिशत पहुंच गया।
दोपहर दो बजे तक स्नातक में 48.89 और शिक्षक में 65.04 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। शाम चार बजे तक स्नातक में 61.95 और शिक्षक सीट पर 78.80 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

चुनाव के प्रेक्षक डॉ. राजशेखर ने डीएम आलोक कुमार यादव और एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह के साथ वीवी इंटर कॉलेज मतदान केंद्र का निरीक्षण किया।

वीवी इंटर कॉलेज में मतदान के लिए लाइन में खड़े मतदाता। संवाद

वीवी इंटर कॉलेज में मतदान के लिए लाइन में खड़े मतदाता। संवाद

वीवी इंटर कॉलेज में मतदान के लिए लाइन में खड़े मतदाता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें