फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद कमरे में भाजपा प्रदेश महामंत्री विजय पाठक ने ली बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा के प्रदेश के महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने बंद कमरे में बैठक लेकर कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने का मंत्र दे गए। उन्होंने साफ कर दिया कि इस बार चुनाव में कैराना उपचुनाव की हार की गलती न दोहराई जाए।
शुक्रवार शाम को करनाल रोड स्थित बीएसएम स्कूल में भाजपा के प्रदेश के महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने पहुंचे। बंद कमरे में चुनाव की तैयारी के मद्देनजर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी कार्यक्रम की जानकारी दी। बताया कि पार्टी को विजय बनाने के लिए 15 जनवरी से लेकर तीन मार्च तक सैनिक सम्मान कार्यक्रम, मेरा परिवार भाजपा परिवार दो फरवरी से लेकर तीन मार्च तक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। चुनाव जीत के लिए प्रत्येक विधानसभा की संचालन समिति की बैठक होगी। 11- 12 जनवरी को दिल्ली में भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। भाजपा युवा मोर्चा की ओर नेशन विद्ध नमो कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी माह में भाजपा आईटी का सम्मेलन आयोजित करने पर विचार होगा। बैठक में यह भी जोर दिया गया कि इस लोकसभा चुनाव में कैराना उपचुुनाव की गलती न दोहराई जाए। हरसंभव केंद्र में भाजपा की सरकार की वापसी लानी होगी। बैठक में भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महामंत्री मोहित बेनीवाल, जिला प्रभारी भाजपा जसवंत सैनी, विधायक तेजेंद्र निर्वाल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष हरवीर मलिक, भाजपा नेता मृगांका सिंह, प्रसन्न चौधरी, भाजपा के जिलाध्यक्ष पवन तरार, पूर्व जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप, जिला महामंत्री राजन बत्रा, विशेष सरोहा, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पुनीत द्विवेदी, अनुराग शर्मा समेत भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें