फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने की नगर पंचायत कर्मियों के साथ बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊन।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी ऊन कृष्णपाल तोमर ने नगर पंचायत ऊन और झिंझाना के कर्मचारियों के साथ तहसील ऊन कार्यालय में बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि कांवड़ यात्रा के दौरान पथ प्रकाश और सफाई व्यवस्था दुरुस्त कर ली जाए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हुई बैठक के दौरान उपजिलाधिकारी ने कहा कि नगरीय क्षेत्र में सफाई कराएं। पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए कांवड़ मार्ग पर एलईडी लाइट लगवाएं तथा मुख्य चौराहे, मंदिरों पर पेयजल आपूर्ति और सफाई व्यवस्था ठीक करने के साथ ही मच्छरों के प्रकोप से निजात के लिए फॉगिंग कराई जाए। कांवड़ यात्रा के कारण कैराना से झिंझाना, ऊन और थानाभवन मार्ग की तरफ वाहनों का डायवर्जन होगा। इसलिए झिंझाना में जाम लगने से निपटने के लिए झिंझाना गाड़ी वाला चौराहे से अस्पताल तक अतिक्रमण को हटाया जाए। इस कार्य में शिथिलता बरतने पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में नगर पंचायत ऊन चेयरमैन कुलदीप मान सहित नगर पंचायत ऊन और नगर पंचायत झिंझाना के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें