फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.80 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने से उफान पर यमुना नदी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

लगातार हो रही बरसात के चलते यमुना नदी में बृहस्पतिवार को एक लाख 80 हजार क्यूसेक पानी हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया। जिसके बाद से यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। जिसके बाद प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया है। वहीं, बाढ़ के खतरे को लेकर यमुना नदी के तटवर्ती गांवों में लोग चिंतित हैं।
पहाड़ो तथा मैदानी क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। हथिनीकुंड बैराज पर पानी का दबाव बढ़ने के कारण बैराज से लगातार यमुना नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। बुधवार शाम चार बजे यमुना नदी में 34,792 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, जिससे बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे कैराना में यमुना नदी का जल स्तर बढ़कर 229.60 मीटर हो गया। वहीं, हथिनीकुंड बैराज से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे एक लाख 31 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। सुबह नौ बजे एक लाख 36,785 क्यूसेक तथा 10 बजे एक लाख 25 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। वहीं, हथिनीकुंड कंट्रोल रूम ने बताया कि पूरे दिन एक लाख क्यूसेक के आसपास पानी का डिस्चार्ज होता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उक्त पानी के बृहस्पतिवार देर रात तक कैराना यमुना पुल के पास पहुंचने की संभावना है। जिस कारण प्रशासन अलर्ट हो गया है। ड्रेनेज विभाग के सहायक अवर अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी देर रात तक पहुंचेगा। पानी के आने के बाद यमुना का जल स्तर और बढ़ जाएगा। तहसीलदार रणबीर सिंह ने बताया कि यमुना में अधिक पानी छोड़े जाने की जानकारी मिली है। बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। वह खुद भी टीम के साथ यमुना तटबंध का निरीक्षण करेंगे। उधर, यमुना नदी के जलस्तर में लगातार इजाफा होने के कारण यमुना नदी के आसपास के गांवों में लोगों को चिंता सताने लगी है। क्योंकि गांव कलरी, साल्हापुर, चौतरा, बसेड़ा सहित कई दर्जन गांव यमुना नदी किनारे पर हैं। इसके अलावा यमुना खादर क्षेत्र में किसान फसल भी पैदा करते हैं। यमुना नदी का जल स्तर बढ़ने से फसलों के नुकसान की आशंका भी बन गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें