फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार गिरी, मलबे में दबकर युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दीवार गिरी, मलबे में दबकर युवक घायल
विज्ञापन

कैराना।
बारिश से मकान की दीवार गिर जाने से गली से गुजर रहा युवक घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बृहस्पतिवार सुबह 9 बजे राम्मा सैनी निवासी मोहल्ला खैलकलां काजी का बाग के मकान की बाहरी दीवार अचानक बारिश के कारण गिर गई। मोहल्ले का ही मुफीद (18) चपेट में आ गया और घायल हो गया। हादसे की सूचना पर वार्ड सभासद रे पति मेहरबान अंसारी मौके पर पहुंच गए तथा जानकारी लेने के साथ ही पीड़ित को सहायता का आश्वासन दिया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बराला में मजदूर का मकान गिरा
कैराना। बारिश के चलते गांव बराला में भी एक मजदूर का मकान गिर गया। बुधवार देर रात मजदूर के मकान के अचानक भरभराकर गिर जाने से परिवार बाल-बाल बच गया। क्षेत्र के ग्राम बराला निवासी जीशान बुधवार की रात्रि अपने परिवार के साथ घर पर सोया हुआ था, तभी मकान की कच्ची छत में आवाज हुई, तो वह परिवार के साथ घर से बाहर निकल पड़ा। देखते ही देखते मकान जमींदोज हो गया, जिसमें परिवार के सदस्य सकुशल बच गए। इस हादसे में जीशान के घर में रखे सामान के मलबे में दबने से काफी नुकसान हुआ। पीड़ित ने एसड़ीएम को प्रार्थना पत्र देकर मुआवजा दिलाये जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

तबाही मचाती बारिश से दहशत
कैराना। क्षेत्र में बरसात गरीबों पर कहर बरपा रही है। पिछले 24 घंटे में कैराना क्षेत्र में तीन मकानों के गिरने के कारण क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है। रोज-रोज हो रही बारिश से कच्चे मकानों को खतरा पैदा हो गया है। कैराना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को 24 घंटे के अंदर बारिश के कारण तीन मकान ध्वस्त हुए, जबकि एक मकान की दीवार गिरने का मामला सामने आया। हादसे में जहां दो स्थानों पर परिवार बाल-बाल बच गया, तो वहीं तितरवाड़ा में 4 लोगों के मलबे में दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बरसात इस बार गरीबों के मकानों की जैसे दुश्मन बन गई है। बरसात में मकान तबाह हो रहे हैं। वहीं, बरसात के कारण कच्चे मकानों की छतें व दीवारें भी लगातार पानी सोख रही है, जिस कारण गरीबों में उनके गिरने का खतरा पैदा हो गया है। कई लोग तो अपने कच्चे मकानों में चैन की नींद भी नहीं ले पा रहे हैं।
विज्ञापन

मां-बेटे की हुई थी मौत
23 जुलाई को मोहल्ला खैलकलां निकट रामड़ा रोड पर बारिश से यूनुस के मकान की छत गिर गई थी, जिसमें उसकी पत्नी नाजमा व पुत्र मुरसलीन की मौत हो गई थी। जबकि यूनुस के साथ-साथ उसके मासूम पुत्र को गंभीर हालत में रेफर किया गया था। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को 8 लाख रूपये का मुआवजा देने का आश्वासन दिया था। हालांकि अभी तक मुआवजा नहीं मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें