फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग
विज्ञापन

शामली।
राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भृगुवंशी आशुतोष पांडेय ने मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय को ज्ञापन देकर भदोही में हुए रामजी मिश्रा हत्याकांड की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को लखनऊ में राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भृगुवंशी आशुतोष पांडेय और उनके साथियों ने शासन के मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय से मुलाकात की। उन्हें ज्ञापन देकर बताया कि 29 जून को भदोही जनपद में थाना गोपीगंज क्षेत्र के फूलबाग निवासी रामजी मिश्रा को गोपीगंज पुलिस ने हिरासत में लेकर यातना दीं और पीटकर उनकी हत्या कर दी। हत्या की रिपोर्ट तो दर्ज हो गई, लेकिन पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला। आरोप है कि हत्या के बाद पुलिस ने पीड़ित परिवार पर दबाव बनाकर पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार करा दिया, ताकि हत्या के सबूत मिटाए जा सकें। इस लिहाज से भदोही पुलिस पर मामले में निष्पक्ष जांच करने में संदेह है। उनकी मांग है कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए सीबीआई से जांच कराई जानी चाहिए। इस दौरान राष्ट्रीय संगठन मंत्री विनीत भारद्वाज और प्रदेश महामंत्री पर्व शुक्ला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें