ऊन। सभी परिषदीय स्कूल आज से खुलने जा रहे हैं। जिसके बाद भी क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों में कोई साफ-सफाई कार्य नहीं कराया गया। अभी तक स्कूलों गंदगी फैली है। घास और झाड़ियां उगी हुई है। ऐसे में मैदान में प्रार्थना कराना भी संभव नहीं है। कमरों की भी हालत बेहद खराब है।
ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद सोमवार से परिषदीय स्कूल खुलने जा रहे हैं। स्कूलों में पहले दिन से ही शिक्षणकार्य व मिड-डे मील की व्यवस्था दुुुरुस्त कराने को लेकर शिक्षा निदेशक के निर्देश पर शिक्षा अधिकारियों ने सभी प्रधानाध्यापकों साफ सफाई व अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के लिए कहा गया था। जिसके बाद भी ऊन क्षेत्र के गांव खेड़ाभाऊ के मजरा सिंभालका के प्राथमिक स्कूल परिसर में गंदगी अंबार लगा है। शौचालय व रसोईघर के पास गंदगी फैली हुई है। स्कूल की चारदीवारी टूटी हुई है। कमरों की भी सफाई अभी तक नहीं कराई गई। जिस कारण पहले दिन शिक्षणकार्य शुरू होना संभव नहीं दिख रहा है।