फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों को वितरित किए विभिन्न उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
नर सेवा ही नारायण सेवा
विज्ञापन

शामली। माता अमृता आनंदमयी देवी कृपा सेवा समिति की ओर से दिव्यांगों की सेवा के लिए नि:शुल्क शिविर का आयोजन किया गया।
रविवार को शहर के वीवी इंटर कॉलेज में आयोजित समारोह का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्षा संतोष देवी, भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉक्टर सुभाषचंद्र शर्मा ने संयुक्त रूप से माता अमृता आनंदमयी के चित्र के सम्मुख द्वीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। भगवान से दुनिया में सभी को जन्म दिया, लेकिन मनुष्य जीवन समाज सेवा में काम आए यह सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। हम सभी को असहाय, निर्धन तथा दिव्यांग लोगों की सेवा में अपना जीवन व्यतीत करना चाहिए। इस दौरान दिव्यांगों को 16 ट्राई साइकिल, दो व्हीलचेयर, दो वाकर, 35 बैशाखी, 25 छड़ी, दर्जनों कानों की मशीन वितरित की गई। शिविर में 250 मरीजों द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया गया। इस अवसर पर विकास गर्ग, शिव कुमार गुप्ता, सुनील गोयल, अंकित गोयल, पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, सीओ सिटी अशोक कुमार, हरप्रकाश शर्मा, सुनील गर्ग, अमित गर्ग, नितिश गर्ग, प्रतीक गर्ग, डॉक्टर उमंग अग्रवाल, संजय संगल, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें