सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल
थानाभवन। ईदी देकर लौट रहे तीन युवक बाइक फिसलने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर होने के कारण तीनों को जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया है।
मुजफ्फरनगर के गांव सिसौली निवासी सद्दाम व वसीम शनिवार को जलालाबाद निवासी अपने रिश्तेदार अमजद के यहां ईदी देने के लिए आए थे। सिसौली लौटते समय अमजद भी उनके साथ बाइक पर सवार हो गया। जब वह जलालाबाद से आगे एक बाग के समीप पहुंचे, तो सड़क पर पड़ी बजरी पर उनकी बाइक फिसल गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को थानाभवन के सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां तीनों को हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके अलावा सहारनपुर के बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव झबीरण निवासी राहुल किसी काम से अपनी बाइक पर जलालाबाद आ रहा था। गांव चंदेनामाल गांव के समीप अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया। घायल को अस्पताल भिजवाया गया।
एक व्यक्ति ने जहर खाया
थानाभवन।
कस्बे के मोहल्ला अस्पताल कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। घटना का पता चलते ही परिजन उसको सामुदायिक चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां से उसे गंभीर हालत के चलते रेफर कर दिया गया, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। व्यक्ति द्वारा जहर खाए जाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
-