फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर दिन पोर्टल पर अपलोड करनी होगी बच्चों की नामांकन संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
हर दिन पोर्टल पर अपलोड करनी होगी बच्चों की संख्या
विज्ञापन

शामली। जिले के परिषदीय विद्यालयों में नामांकन कराने वाले बच्चों की जानकारी अब शिक्षकों को प्रतिदिन विभाग के अफसरों को देनी होगी। बीएसए चंद्रशेखर ने इसको लेकर जनपद के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। हर दिन का डाटा अपलोड होने के कारण शासन भी प्रत्येक जनपद की हर दिन की नामांकन संख्या पर नजर रख सकेगा।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित परिषदीय विद्यालयों में दो अप्रैल से नया शैक्षिक सत्र प्रारंभ हो चुका है। स्कूलों में बिना किताबों के ही पढ़ाई प्रारंभ हो गई है। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन हो इसको लेकर शासन गंभीर है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भी स्कूल चलो अभियान की रोजाना समीक्षा की जानी है। ऐसे में बच्चों का पंजीकरण कराने के भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। जागरूकता रैली निकालकर अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इधर, बेसिक शिक्षा निदेशक ने बीएसए को पत्र भेजकर परिषदीय विद्यालयों में शत प्रतिशत नामांकन हो, इसको लेकर नव प्रवेशित बच्चों व पूर्व से अध्ययनरत बच्चों की सूचना प्रतिदिन उपलब्ध कराने के आदेश जारी किए। शासनादेश के अनुसार शिक्षकों को रोजाना कितने बच्चों का पंजीकरण कराया, इसके बारे में विभाग को अपडेट करना होगा। यह डेटा विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर हर दिन अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें