फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी है भाजपा का दलित- पिछड़ा प्रेम -- नाहिद

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी है भाजपा का दलित-पिछड़ा प्रेम : नाहिद
विज्ञापन

शामली। कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन का कहना है कि भाजपा दलित और पिछड़ा विरोधी है। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव को देखते हुए दलितों और पिछड़ों के प्रति भाजपा अपना प्रेम दिखा रही है, जो महज दिखावा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महापुरुषों के नाम पर होने वाले अवकाश भाजपा ने रद्द कर दिए। उनमें महर्षि कश्यप के नाम से भी अवकाश को समाप्त कर दिया गया। यदि भाजपा वास्तव में कश्यप समाज की हितैषी है, तो महर्षि कश्यप के नाम से सार्वजनिक अवकाश समाप्त क्यों किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने ही 17 उपजातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाने का प्रस्ताव पास किया था। पूर्व में मुख्यमंत्री रहते हुए मुलायम सिंह यादव ने कश्यप समाज के हित में खनन की नीति बनाई। उन्होंने कहा कि कांधला क्षेत्र के गांव गढ़ी श्याम में कश्यप समाज की छात्रा की हत्या को अभी लोग भूले नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें