फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक शिक्षक व दो कर्मचारियो को दी विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
एक शिक्षक व दो कर्मचारियों को दी विदाई
विज्ञापन

कांधला। चंदन लाल नेशनल कालेज के एक प्रवक्ता व दो कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इस मौके पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर्, मदनपाल सिंह समन्वक कुलदीप मलिक व सुशील कुमार प्रधानाचार्य ने सेवानिवृत्त शिक्षक अशोक कुमार शर्मा, चिरंजी लाल शर्मा व रामपाल शर्मा को बैज व मालाएं पहना कर भावभीनी विदाई दी। समारोह के संयोजक रामरिच्छ पाल प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक को स्मृति चिह्न भेट किया गया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुशील कुमार द्वारा की गई संचालन सुरेंद्र श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर हिंदू इंटर कालेज के प्रबंधक प्रदीप सिंघल, प्रधानाचार्य उदयवीर सिंह, पवन कंसल के साथ अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें