फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी की 32 अभ्यर्थी ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

जिले से चयनित 40 अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक स्कूलों में पढ़ाई के लिए बुधवार को मुजफ्फरनगर में आवेदनकर्ताओं की अंग्रेजी विषय की लिखित परीक्षा ली गई। परीक्षा में 143 अभ्यर्थियों में से 32 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा में केवल 111 अभ्यर्थी ही उपस्थित हो सकें।
विज्ञापन

बुधवार को मुजफ्फरनगर के श्रीराम कॉलेज में शामली में चयनित हुए अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में पढ़ाई के लिए शिक्षक अभ्यर्थियों की अंग्रेजी विषय की परीक्षा लेकर उनका ज्ञान परखा गया। जिसमें 40 स्कूलों में 200 पदों के लिए आवेदन मांगे थे। जिला समन्वयक सुधीर कुमार ने बताया कि परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित कराई गई। 163 आवेदन आए थे। जिसमें 15 आवेदन पहले निरस्त हो चुके थे। वहीं पांच आवेदन मंगलवार को गणित व विज्ञान के शिक्षकों पर रोक लगने के कारण निरस्त किए गए है। परीक्षा में 143 अभ्यर्थियों में से केवल 111 ने ही परीक्षा दी है। परीक्षा में 32 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। मूल्यांकन होने के बाद अब 24 को चयनित की साक्षात्कार परीक्षा होगी। जिनके बाद प्रशिक्षण दिया जाएगा। उसके बाद ही एक अप्रैल से चयनित स्कूलों में शिक्षण कार्य शुरू होगा। चयनित स्कूलों में फर्नीचर व अन्य तैयारियां चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें