फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तपेश ने आईआईटी जैम की परीक्षा में पाई 155 वीं रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
तपेश ने आईआईटी जैम की परीक्षा में पाई 155 वीं रैंक
विज्ञापन

शामली। शहर के सत्यनारायण इंटर कॉलेज के छात्र तपेश गौतम ने आईआईटी जैम की परीक्षा में ऑल इंडिया सामान्य वर्ग में 155 वीं रैंक हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया, जिससे छात्र के परिजनों और कॉलेज के शिक्षकों में खुशी का माहौल रहा। छात्र के पिता अनिल कुमार शर्मा ने छात्र को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। बुधवार को कॉलेज पहुंचने पर छात्र तपेश को प्रधानाचार्य अनिल कुमार, अध्यक्ष ब्रजभूषण संगल, प्रबंधक अनुज तायल, कोषाध्यक्ष राकेश गर्ग ने बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्र ने अपनी सफलता का श्रेय परिजन व शिक्षकों को दिया। इस दौरान घनश्याम सारस्वत, रामनाथ, सतीश आत्रेय, मनोज, प्रवेंद्र, अंजलि, शिवकुमार, फूल कुमार, मोहित कुमार, अश्ववनी कुमार, पूनम, नीतू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें