फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के सिखाए गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत थानाभवन विकास खंड की समूह सखी का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आजीविका बढ़ाने के लिए महिलाओं को पशुपालन और आचार, पापड़, मुरब्बा, मसाले आदि को बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन

रविवार को माजरा रोड स्थित सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम्य विकास के परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी ने किया। उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत इंटेसिव विकास खंड थानाभवन शामिल था। ऊन और कांधला विकास खंड को शामिल करने की वित्तीय वर्ष 2017-18 में स्वीकृति सरकार से मिल चुकी है। उन्होंने सभी समूूूह सखियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि गांव में उपेक्षित वर्ग की महिलाओं को समूहों से जोड़ना और स्वयं सहायता समूह को सही प्रकार से संचालित करना है। ताकि सभी महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके।
इस मौके पर योजना के स्वत: रोजगार उपायुक्त संजय कुमार ने महिलाओं को आजीविका बढ़ाने के लिए पशुपालन, परंपरागत कार्य जैसे आचार, पापड़, मुरब्बा, मसाले को बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। बताया कि समूह गठन के तीन माह में 15 हजार रुपये रिवाल्विंग फंड और छह माह के बाद 50 हजार रुपये सीएल और एक लाख 10 हजार रुपये कम्यूनिटी बेस्ट फंड के रूप मे दिए जाएंगे। जिला प्रबंधक दलगंजन सिंह ने सभी समूहों को बेहतर चलाने के लिए नियमित बैठक, नियमित साप्ताहिक बचत, नियमित आपसी लेनदेन, नियमित ऋण वापसी तथा समूहों का लेखा जोखा के पंच सूत्र का पालन करने पर जोर दिया। प्रशिक्षण को सफल बनाने के लिए संयुुक्त खंड विकास अधिकारी सूरजभान सिंह, ब्लाक प्रबंधक हरपाल सिंह, प्रमोद कुमार, फैजल मलिक का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें