फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भव्य द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर का निर्माण होगा पूर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
भव्य मंदिर का निर्माण कार्य होगा पूरा
विज्ञापन

शामली। नववर्ष 2018 धर्म के क्षेत्र में भी शामली के लिए नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है। मंदिर हनुमान टीला पर भव्य द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, जो इसी वर्ष पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

द्वादश ज्योतिर्लिंग की भव्यता और छटा ऐसी निराली होगी, जो धर्म प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित करेगी। क्योंकि तालाब के बीचोंबीच 12 ज्योतिर्लिंग के अलावा बीच में भगवान शिव की 51 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित होगी। भगवान शिव की प्रतिमा का परिसर कमल की आकृति पर विराजित होगा। मंदिर का नक्शा उज्जैन के इंजीनियर श्रीकांत वेशमपायन से तैयार कराया गया, जो मंदिरों के निर्माण में अग्रणी माने जाते हैं। हनुमान टीला पर रुद्रावतार हनुमान जी के मंदिर के साथ ही भगवान जगन्नाथ, झुंझनूं वाली माता, मनकामेशश्वर महादेव मंदिर, राम दरबार, मां सरस्वती, मां दुर्गा, मां लक्ष्मी, राधा कृष्ण मंदिर, भगवान नामदेव, शनिदेव सहित विभिन्न देवताओं के मंदिर बने हुए हैं। ऐसे में भव्य द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर की स्थापना से धर्म क्षेत्र में आसपास नाम होगा। मंदिर समिति के प्रधान सलिल द्विवेदी ने बताया कि इसी साल द्वादश ज्योतिर्लिंग का निर्माण पूरा होने की उम्मीद है। उनका दावा है कि वेस्ट यूपी में इस प्रकार का कोई मंदिर नहीं है, जहां द्वादश ज्योतिर्लिंग की स्थापना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें