फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची पुनरीक्षण में नहीं दिखी दिलचस्पी

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता सूची पुनरीक्षण में नहीं दिखी दिलचस्पी
विज्ञापन

कैराना (शामली)। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को कुछ बूथों पर जहां बीएलओ नहीं पहुंचे, तो कुछ स्थानों पर जागरूकता के अभाव में आवेदक नहीं आए।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को पोलिंग बूथों पर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य होना था। कैराना क्षेत्र में बीएलओ ठंड मनाते नजर आए। नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज सहित कई बूथों पर कैंप लगे भी, लेकिन प्रचार-प्रसार की कमी के कारण वहां आवेदकों का टोटा रहा। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में नंगलाराई के अलावा अन्य गांवों में बूथों पर बीएलओ नहीं पहुंचे। वहां पर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और वोट कटवाने को आवेदन करने वालों को मायूस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हड्डी रोगों की जांच के लिए लगाया शिविर
थानाभवन (शामली)। करनाल (हरियाणा) में प्रैक्टिस कर रहे हड्डी रोग विशेषज्ञ ने कस्बा थानाभवन में डाक्टर बिजेंद्र कुमार के क्लीनिक पर हड्डी रोग की जांच के लिए शिविर लगाया। शिविर में जांच उपरांत मरीजों को उपयुक्त सलाह और दवाइयां दी गई। डाक्टर विभव ने बताया कि हड्डी रोगो से बचने के लिए दवाओ के साथ-साथ योगासन भी जरूरी है। शिविर में डाक्टर विजेंद्र कुमार, राजकुमारी, मोहम्मद यामीन, पूजा, रामबीर, शीला और शकीला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें