फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में रिलीज नहीं होने देंगे फिल्म पदमावती

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में रिलीज नहीं होने देंगे फिल्म पद्मावती
विज्ञापन

ऊन।
फिल्म पद्मावती को लेकर जिले में भी राजपूत समाज विरोध में उतर आया है। राजपूत उत्थान सभा ने चेतावनी दी है कि जिले के किसी भी सिनेमाघर में फिल्म पद्मावती का प्रदर्शन नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

शनिवार को ऊन तहसील के गांव गंगारामपुर खेड़की में राजपूत उत्थान सभा की बैठक हुई। वक्ताओं ने माता पद्मावती के जीवन पर चर्चा की। साथ ही कहा कि निर्देशक संजय लीला भंसाली ने मनोरंजन व पैसे कमाने के लिए एतिहासिक तथ्यों को तोड़मरोड़ कर पेश किया है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राजपूत उत्थान सभा के महासचिव मनीष चौहान ने बताया कि शामली के अंदर फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनिवेश पुंडीर, शुभम चौहान, ओमवीर, कपिल, शक्ति सिंह, नीरज राणा, मोहित, घनश्याम सिंह, बीर सिंह और पीतम सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन विजय पुंडीर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें