फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में अल्ट्रासाउंड स्थापना को मिली हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड की सुविधा जल्द ही लोगों को मिलने लगेगी। पीसीपीएनडीटी की बैठक में इसका अनुमोदन हो गया है। वहीं, बैठक में कुल 17 मामले रखे गए, जिनमें से कुछ प्रस्तावों का अनुमोदन हो गया, जबकि अल्ट्रासाउंड सेंटर पंजीकरण नवीनीकरण के अधिकांश मामले अगली बैठक के लिए स्थगित कर दिए गए।
विज्ञापन

शनिवार को कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में पीसीपीएनडीटी समिति की बैठक हुई। इसमें कैराना रोड स्थित ग्लोबल शांति केयर हॉस्पिटल ने नया पंजीकरण कराने के लिए पत्रावली पेश की। इस पर समिति ने शासकीय अधिवक्ता तथा अन्य सदस्यों की राय लेने के उपरांत रेडियोलॉजी में डिप्लोमा या डिग्री न होने के कारण अनुमोदन अस्वीकार कर दिया। वहीं, चौहान चैरिटेबिल हास्पिटल एवं अल्ट्रासाउंड कैराना, श्रीबालाजी क्लीनिक एंड अल्ट्रासाउंड सेंटर थानाभवन, सुधांशु अल्ट्रासाउंड सेंटर कांधला, बोहरा डायग्नोस्टिक सेंटर शामली, गोयल नर्सिंग होम शामली, जमशेद अली क्लीनिक कैराना, आरोग्य सदन क्लीनिक शामली, यश मेडिकेयर सेंटर जलालाबाद, बहल नर्सिंग होम शामली, चंद्र विद्या हॉस्पिटल शामली, सोनू आई हास्पिटल एंड अल्ट्रासाउंड शामली, तोमर नर्सिंग होम शामली ने पंजीकरण नवीनीकरण के लिए पत्रावली पेश की। इन सभी पत्रावली को अगली बैठक में विचार के लिए रखा गया है। इसके अलावा शामली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड की स्थापना को स्वीकृति दे दी गई। वहीं, अमृत हास्पिटल शामली में डाक्टर मोहम्मद जावेद द्वारा अल्ट्रासाउंड पंजीकरण को थानाभवन के लिए स्थानांतरित कराने की पत्रावली रखी गई। उसे समिति के सदस्यों से विचार करने के उपरांत अस्वीकार कर दिया गया। इसके अलावा डाक्टर कुलदीप सक्सेना के निधन के उपरांत अल्ट्रासाउंड पंजीकरण सरेंडर करने पर अनुमोदन हो गया है।
विज्ञापन

बैठक में सीएमओ राजकुमार सिंह, एसीएमओ डाक्टर सफल कुमार, रमेश चंद्रा, अजय संगल, शशि अरोड़ा, पूनम गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें