फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी में ठंडी हवाओं की मार झेलने को मजबूर रोडवेज बस यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

परिवहन निगम ने सर्दियों को लेकर अभी तक कोई तैयारी नहीं की है। बसों की मरम्मत भी नही कराई गई है। कई बसों की खिड़कियां और शीशे टूटे हुए है। कोहरे के दौरान काम करने वाली फॉग लाइटों को भी सही नहीं कराया गया है। इससे यात्री ठंड की मार झेलने को मजबूर है।
विज्ञापन

सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है। मगर, अभी तक परिवहन निगम ने इसे लेकर कोई इंतजाम नहीं किया है। अब तक न तो रोडवेज बसों की टूटी खिड़कियां और शीशे भी ठीक नहीं कराए है। इस कारण सुबह और शाम के समय यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को बड़ौत और मेरठ से आए सतीश और वरुण ने बताया कि वह जिस सीट पर बैठे थे, वहां की खिड़की के शीशे टूटे हुुए थे। जिस कारण उन्हें काफी तेज हवा लगने से जुखाम हो गया है और काफी परेशानी हुई है। उधर, एआरएम मनोज वाजपेई ने बताया कि बसों की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है । ऐसी बहुत ही कम बसें है जिनके शीशे टूटे हुए है। जिन बसों के शीशे टूटे हुए है, उन्हें जल्द ही सही कराया जाएगा। फॉग लाइटें भी सही कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें