फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव: शिक्षा मित्रो की हड़ताल से मतदाता पुनरीक्षण अभियान धड़ाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शिक्षा मित्रों की हड़ताल से निकाय चुनाव का 11 सितंबर से घर-घर जाकर मतदाता पुनरीक्षण धड़ाम हो गया है। बीएलओ के रूप में लगाए गए शिक्षा मित्रों के हड़ताल एवं कार्य बहिष्कार से निकाय कार्यालयों में कार्य प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन

नवंबर माह में होने वाले निकाय चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत एसडीएम- तहसीलदारों को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की तैनाती की गई है। इन्हें बीएलओ व सुपरवाइजरों की छह से लेकर दस सितंबर तक नियुक्ति करके 11 से तीन अक्तूबर तक बीएलओ को घर घर जाकर मतदाताओं की गणना व सर्वेक्षण कार्य पूराकर सूची तैयार करनी है। बीएलओ के रूप में शिक्षक- शिक्षा मित्रों की ड्यूटी लगाई थी। जिलेभर में नगर निकाय कार्यालय में दस प्रतिशत शिक्षक मतदान सामग्री प्राप्त कर पाए है। शिक्षा मित्र हड़ताल व कार्य बहिष्कार के कारण आजतक जिले की सभी निकाय कार्यालय से मतदान सामग्री प्राप्त नही कर सके हैं। शिक्षा मित्रों के मतदान सामग्री नहीं लेने से मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। बीएलओ के पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा के लिए लगाए गए सुपरवाइजरों की पूरी तरह ड्यूटी भी नही बंट पाई है। कैराना नगर पालिका परिषद में सुपरवाइजर के रूप लगाई ड्यूटी के बारे में लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता कन्हैया लाल ने बताया कि उन्हें निकाय चुनाव के संबंध में ड्यूटी नहीं मिली है। शामली नगर पालिका परिषद के सुपरवाइजर के रूप में जल निगम के अवर अभियंता अमित कुमार ने बताया कि निकाय चुनाव की ड्यूटी बृहस्पतिवार को प्राप्त हुई है। वह शुक्रवार से बीएलओ के पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा कर पाएंगे। नगर निकाय पंचायत चुनाव कार्यालय के एसडीओ हरि सिंह ने बताया कि जिले की निकाय चुनाव के संबंध में बीएलओ-सुपरवाइजर की तैनाती एसडीएम तहसीलदार करते हैं।
निकाय चुनाव के लिए 332 मतदान स्थल बनाए
जिलेभर की निकायों के लिए 332 मतदान स्थल बनाए गए हैं। जितने मतदान स्थल उतने ही बीएलओ लगाए गए हैं। तहसीलदार सदर राकेश त्यागी ने बताया कि निकायों से अधिशासी अधिकारियों से शिक्षा मित्रो की हड़ताल व कार्य बहिष्कार की जानकारी मिली है। ड्यूटी न करने वाले शिक्षा मित्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। बीएसए चंद्रशेखर ने बताया कि जिले में 852 शिक्षा मित्र है, जिनमें 397 शिक्षा मित्र ड्यूटी पर पहुंचे है। एसडीएम सदर सुरजीत सिंह ने बताया कि ड्यूटी न करने वाले शिक्षा मित्रों के संबंध में बीएसए को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निकाय चुनाव में लगाए गए बीएलओ का ब्योरा
निकाय- बीएलओ
एलम- 13
कांधला - 40
शामली- 114
कैराना- 77
झिंझाना- 20
ऊन- 15
गढ़ीपुख्ता- 11
बनत- 14
थानाभवन- 38
जलालाबाद - 29
आरक्षित किए गए बीएलओ
------------------------------
शामली - 5, ऊन 3, गढीपुख्ता- 2
निकाय में एक एक सुपरवाइजर लगाया गया
मतदान स्थल - 332
मतदान केंद्र- 96
निकाय के जोन -----18, सेक्टर - 46
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें