शामली। शामली इंडस्ट्रियल स्टेट मैन्यूफैक्चरिंग एसोसिएशन की बैठक में तीन वर्षों के लिए अंकित गोयल अध्यक्ष, अनुज गर्ग को महासचिव और निखिल ऐरन को कोषाध्यक्ष चुन लिया गया है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अंकित गोयल ने कहा कि जो जिम्मेदारी उद्यमियों ने उन्हें सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा के साथ पूरा करेंगे। किसी भी उद्यमी के स्वाभिमान को ठेेस नही पहुंचने देंगे।
बैठक में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अंकित गोयल ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र को रिश्वत खोरी, भ्रष्टाचार से सरकारी विभागों से मुक्त कराना और औद्योगिक क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र में एक सभाकक्ष, नई सड़कें व लाइटें लगाने का लक्ष्य है। बैठक में साइमा के संरक्षक अशोक बंसल, निवर्तमान अध्यक्ष प्रवीण गोयल ने पिछले तीन सालों की कार्यों की जानकारी का उल्लेख किया। इस मौके पर श्रीनिवास गोयल, राधेश्याम जागिड़, अशोक जैन, मुकेश जिंदल, सचिन गर्ग, सुधाकर आर्य, अमित जैन, दिनेश गोयल, नितेश जिंदल, सुधीर गोयल, अशोक मित्तल, विकास गर्ग, अभिनव जैन, रोहित गर्ग, ब्रजगोपाल गोयल, पवन संगल श्रीनिवास गर्ग, मुकेश कुमार, अभिषेक जैन आदि मौजूद रहे।