फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसाना से आए गायकों ने कैराना में बांधा समा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

श्रीराधाष्टमी पर कस्बे में द्वितीय राधारानी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भजन संध्या में वृंदावन बरसाना से आए भजन सम्राटों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन

रविवार को राधाष्टमी के अवसर पर श्री राधाकृष्णा सेवा समिति के तत्वावधान में प्राचीन सिद्धपीठ बनखंडी महादव मंदिर में द्वितीय राधारानी महोत्सव मनाया गया। इसके अलौकिक राधा-कृष्ण दरबार, कृष्ण कन्हैया के छोटे-छोटे सुंदर मनमोहक सैकड़ों दरबार व बड़े विशाल डिजिटल पर्दे पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जा रहा था। शाम साढे़ छह बजे दीप प्रज्वलित किया गया और फिर पूजन किया गया। शाम सात बजे से वृंदावन बरसाने से आई पूर्णिमा दीदी द्वारा मुझे अपने ही रंग में रंग ले, मेरे यार सांवरे, गाये भजन पर श्रद्धालु खड़े होकर मंत्रमुग्ध होकर नाचने लगे। इसके अलावा विक्की सुनेजा दिल्ली द्वारा रास लीला, डांडिया नृत्य, राधा रानी की बधाईयां आदि पर श्रद्धालु झूमने लगे। मंच संचालन गुलशन खन्ना कांधला ने किया। रविवार रात 11 बजे महा आरती के पश्चात प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें