फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनस मार्किंग व्यवस्था को ज्यादातर अभ्यर्थियों ने माना सही

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में तुक्केबाजी खत्म करने के लिए आयोग ने जो माइनस मार्किंग करने का निर्णय लिया है, ज्यादातर अभ्यर्थियों ने इस व्यवस्था की तारीफ की है। अभ्यर्थियों और शिक्षकों का कहना है कि व्यवस्था में बदलाव होना ठीक रहता है। माइनस मार्किंग से मेहनती छात्र छात्राओं का ही चयन होगा। वहीं मेरिट भी ज्यादा ऊपर तक नहीं जा सकेंगी। यह व्यवस्था 24 सितंबर को होने वाली पीसीएस परीक्षा में लागू नहीं होंगी। नए विज्ञापनों से ही व्यवस्था लागू रहेगी।
विज्ञापन

सपना मलिक का कहना है कि परीक्षा में अब माइनस मार्किंग होने से कोई भी तुक्केबाजी नहीं मारेगा। विशेष नैन का कहना है कि व्यवस्था में बदलाव होना जरुरी है। सुनेेहा का कहना है कि परीक्षा में माइनस मार्किंग होने से बिना तैयारी करने वाला अभ्यर्थी फॉर्म नहीं भरेगा। इससे परीक्षा की मेरिट भी ज्यादा ऊंची नहीं लगेगी। कोचिंग सेंटर संचालक रामकुमार का कहना है कि आयोग और शासन का यह एक सराहनीय कदम है। आयोग ने नई भर्ती निकालने से पहले ही व्यवस्था की जानकारी दे दी है। जिससे अब परीक्षाओं की तैयारी करने वाले सभी अभ्यर्थी अधिक मेहनत के साथ माइनस मार्किंग के अनुसार ही अपनी तैयारी कर सकेंगे। तुक्के मारने वाले अभ्यर्थी परीक्षा के शुरु में ही परीक्षा से बाहर हो जाएंगे। इससे सरकार को केवल मेहनती अधिकारी ही मिल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें