ट्रेंच विधि से गन्ना बुवाई का किया निरीक्षण
कांधला।
क्षेत्र के गांव जसाला निवासी किसान के खेत में ट्रेंच विधि से बोई गई गन्ने की फसल को देखने के लिए महाराष्ट्र के पुणे से एमआईटी ग्रुप के अधिकारियों की टीम पहुंची।
गांव जसाला निवासी किसान रणवीर सिंह का खेत गांव किवाना मार्ग पर स्थित हैं। किसान ने अपने खेत में ट्रेंच विधि से गन्ने की फसल की बुवाई कर रखी है। बुधवार को महाराष्ट्र के पुणे के एमआईटी ग्रुप की माइक्रो न्यूट्रीएंट्स कंपनी के अधिकारियों ने पहुंचकर फसल का मुआयना किया। किसान के खेत में लगभग 12 से 13 फुट लंबा गन्ना है। जबकि गन्ने की फसल पकने में अभी पांच माह शेष है। जिससे अनुमान है कि गन्ने की लंबाई तीन से चार फुट और बढ़ सकती है। कंपनी के डायरेक्टर रणजीत डी पंवार ने किसान रणवीर की सराहना की। इस दौरान जसबीर, अरशद, अमित, समेदीन, दीपक, मनोज, बलबीर आदि लोग मौजूद रहे।