फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में प्राची ने पाया द्वितीय स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। इलाहाबाद में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में शामली की छात्रा प्राची ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया। स्कूल पहुंचने पर छात्रा को प्रबंध समिति की ओर से सम्मानित किया गया। गांव कसेरवा कला स्थित सर्वोदय कान्वेंट स्कूल की कक्षा दस की छात्रा ने मंडल स्तर पर दस अगस्त को प्रथम स्थान पाने के बाद 26 अगस्त को इलाहाबाद में आयोजित विज्ञान संगोष्ठी में प्रतिभाग किया। इसमें भी छात्रा ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए पूरे प्रदेश मेें द्वितीय स्थान प्राप्त कर स्कूल और जनपद का नाम रोशन किया। प्रथम विजेता गोरखपुर का छात्र रहा है। चेयरमैन रामपाल सिंह ने सम्मानित कर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिला विज्ञान क्लब के संयोजक वीके गुलाटी ने भी बधाई दी। इस दौरान कपिल कुमार, नेहा, मनोज कुमार, विकास, मनीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें