फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बटालियन शामली का दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण का दूसरा दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। 85 यूपी बटालियन के दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में दूसरे दिन कमान अधिकारी कर्नल प्रदीप भाटिया ने कहा कि एनसीसी के माध्यम से श्रेष्ठ छात्राओं का चयन कर उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है।
विज्ञापन

मंगलवार को वीवी इंटर कॉलेज में चल रहे दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन कमान अधिकारी कर्नल प्रदीप भाटिया ने ग्रुप हेडक्वार्टर गाजियाबाद के विभिन्न विद्यालयों से चयनित होकर आए कैड्टों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि शिविर में कैडेटों को मॉकड्रिल, गार्ड आफ आनर, फ्लैग एरिया, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि प्रतिस्पर्धाओं से गुजरना होगा। कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल अनुपम सक्सेना ने एनसीसी कैडेटों को अनुशासन में रहने के लिए आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कैडे्टों को अपने जीवन के मकसद को प्राप्त करने लिए प्रयास करना होगा। विभिन्न समुदायों की संस्कृति का सम्मान करना होगा। शिविर में गार्ड आफ आनर कंपीटिशन का आयोजन किया गया, जिसमें एनसीसी कैडेटों ने प्रदर्शन किया। कैप्टन एनएस मान, लेफ्टीनेंट एसपी एस मलिक, केपी सिंह, रजनीश कुमार, सूबेदार मेजर भारत भूषण, सूबेदार दया किशन, सूबेदार सुशील कुमार, नायब सूबेदार गजेंद्र सिंह, अमर सिंह, संदीप राणा, हवलदार देशराज सिंह, रणवीर सिंह, संजीव कुमार, मदन कुमार, राजेश कुमार, योगेंद्र कुमार, मनजीत, किरणपाल, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें