फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों पर खर्च की जांच करने आई टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद कैराना में हुए विकास कार्यों की जांच करने के लिए इलाहाबाद प्रधान महालेखाकार कार्यालय से चार सदस्यीय टीम कैराना पहुंची। टीम ने विकास कार्य तथा उन पर खर्च की गई धनराशि का ब्योरा जुटाया।
विज्ञापन

कैराना नगर में विकास के लिए शासन से करोड़ों रुपये भेजे गए। कैराना नगर पालिका परिषद को आदर्श नगर योजना में शामिल किए जाने के बाद कैराना में नगर पालिका परिषद के नए भवन, पालिका मार्केट, पानीपत बाईपास से कांधला तिराहे पर डिवाइडर, सीसी टाइल्स सड़कें आदि पर धनराशि खर्च की गई। खर्च के बारे में जांच करने के लिए बुधवार शाम इलाहाबाद प्रधान महालेखाकार कार्यालय से वरिष्ठ लेखा परीक्षा अधिकारी के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम कैराना नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंची। जहां पर टीम के अधिकारियों ने विकास कार्यों व उन पर खर्च हुई धनराशि से संबंधित जानकारी अभिलेखों के साथ ही पालिका कार्यालय में लगे कंप्यूटर की हार्डडिक्स से मिलान किया। वरिष्ठ लेखा परीक्षा अधिकारी ने बताया कि उनकी टीम आदर्श नगर विकास योजना में शामिल कैराना में हुए विकास कार्यों व खर्च से संबंधित जांच करने के बाद रिपोर्ट तैयार करके उच्चाधिकारियो को भेजेगी। इस दौरान नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद कासिम अंसारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

आनंद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें