फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैकड़ों बीघा खेतों में भरा मामौर झील का पानी, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

मामौर झील के पानी ने किसानों की सैकड़ों बीघा फसल को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद से किसानों को फसल खराब होने की चिंता सताने लगी है।
कैराना से पानीपत रोड से होता हुआ एक नाला मामौर झील तक जाता है। नाले के द्वारा कैराना का सारा गंदा पानी झील में समाता है। एक माह पूर्व बरसात के कारण झील टूट गई थी। जिसके कारण झील का पानी किसानों के खेतों में भर गया था। अब पिछले कई दिनों से क्षेत्र मे हो रही बारिश व कैराना से नाले द्वारा जाने वाले पानी के चलते मामौर झील पानी से लबालब भर गई। जिसके चलते छीन का पानी विनोद कुमार के खेतों में घुस गया। देखते ही देखते पानी ने मामौर निवासीद जगदीश, विरेंद्र, शौकत, खिला, नेपाल, रिंकु, कयूम, सकूर, बिजेंद्र, प्रदीप, वसी, भूरा, कमरू, विकास, पीरू व मतलूब की गन्ना, ज्वार व जीरी की फसलों को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

सैकड़ों बीघा फसलों में गंदा पानी भरने से किसान परेशान है। उधर ग्रामीणों का कहना है कि तहसील दिवस से लेकर जिलाधिकारी व कमिश्नर तक को शिकायत इस संबंध में पूर्व में कई बार शिकायत दे चुके हैं, लेकिन आज तक इसका कोई समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें