फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों और अभिभावकों को बताएं योग के महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कस्बे के विभिन्न स्कूलों और गांवों मेें योग प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें पहुंचे साधकों को योगासनों का अभ्यास कराया गया।
सेंट आरसी स्कूल में योगाचार्य ने छात्र-छात्राओं को व्यायाम में जोगिंग, सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, कटि आसन, वज्रासन, मंडूकासन, शशांकासन, वक्रासन, हलासन, प्राणायाम का अभ्यास कराया। इस अवसर पर अजीत सिंह, देवेंद्र चौहान, अंकित सिंघल, चैनपाल सिंह, प्रवीण कुमार, संजय, मीनाक्षी शर्मा, संध्या शर्मा, सुनीता, मिथलेश आदि मौजूद रहे। गांव डुंडूखेड़ा में श्री हरि नारायण कृपा धाम के सत्संग भवन में भाजपा कंडेला मंडल एवं पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में योग दिवस मनाया गया। आसपास के गांवों के साधकों ने योगाभ्यास किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता नरेश चौहान ने की। रामजी लाल कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, प्रदीप कुमार कौशिक कैराना तहसील प्रभारी पतंजलि योग समिति एवं मंडल योग प्रमुख कंडेला मंडल द्वारा योग कराया गया। भूपेंद्र शर्मा, यशपाल सिंह, ओमपाल सिंह, धर्म सिंह, साहब सिंह, राम किशन, प्रेमपाल, सुरेश शर्मा, रवि चौहान, सुरेंद्र, अंगूरी देवी, गुड्डी, सुमन आदि उपस्थित रहे। प्राथमिक विद्यालय बदलूगढ़ कैराना में प्रधानाध्यापक राकेश सैनी ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को योगाभ्यास कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें