अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का कस्बे में जगह जगह आयोजन हुआ। जिसमें ग्रामीणों ने सामूहिक योग प्रदर्शन कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। सभी को नियमित योग कर जीवन को स्वस्थ रखने के लिए प्रेरित किया।
बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कस्बे की पाल धर्मशाला के प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रात: पांच बजे मां शारदे के सम्मुख नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, चेयरमैन राजेंद्र चौधरी गौसगढ़, मंडल महामंत्री बोबी शर्मा, योग मंडल प्रभारी दीपक सैनी, डॉ. संजीव कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर योग दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम में योग साधकों के साथ-2 नगर जलालाबाद, दखौड़ी जमालपुर, कादरगढ़, नांगल, मादलपुर, गौसगढ, मोहम्मदपुर, सोहजनी आदि के योग साधकों ने उपस्थित होकर योग साधना की तथा शिविर समापन पर विश्व शांति के लिए सामूहिक रुप से प्रार्थना की।
कार्यकर्ताओं ने सभी साधकों को नियमित योग कर अपने जीवन को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बिट्टू शर्मा, डॉ. संजीव पाल, नितिन पाल, राकेश पाल, बोबी शर्मा, सुनील कुमार, डाक्टर धर्मवीर पाल, कुसुमलता पाल, साधना आर्य, डॉ. देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।